फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसी बसों में लोकतंत्र सेनानी के साथ सहयात्री को छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा तो पहले से दे रखी है, लेकिन अब इस सुविधा में और इजाफा किया है। मांग के बाद सरकार ने वातानुकूलित वोल्वो व प्लैटिनम बसों में भी निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। इससे लोकतंत्र सेनानी अपने सह यात्री के साथ सभी श्रेणी के बसों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक रामसिंह वर्मा ने एआरएम को पत्र जारी कर कहा है कि लोकतंत्र सेनानियों को उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से संचालित वातानुकूलित वोल्वो और प्लैटिनम बसों में भी एक सह यात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए। आदेश पत्र जारी होने के बाद रोडवेज बस्ती डिपो ने इसकी तैयारी शुरू कर दिया है। बताया गया कि सेनानियों ने इसके लिए कई पत्राचार किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें