फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांऊ में रह रहा संदिग्ध परिवार पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर पांऊ गांव में एक संदिग्ध परिवार एसआईआर के दौरान सामने आया। इससे गांव के लोग सकते में आ गए। हालांकि, उनका कहना है कि वे बिहार के मुजफ्फर पुर जिले के रहने वाले हैं। यहां पांच साल से घर बनवा कर रहते हैं। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता तारक नाथ जायसवाल ने बताया कि गांव के ही रवि पांडेय ने सूचना दी थी कि पांऊ गांव में चार-पांच साल से एक संदिग्ध परिवार रह रहा है। छानबीन की गई तो उनके पास आधार कार्ड और निवासी प्रमाणपत्र मिले। परिवार के पुरुष सदस्य रजाई-गद्दा भरने का काम करने हैं। प्रधान प्रतिनिधि वेंकटेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि परिवार पहले से किराये पर रह रहा था।
करीब 8-9 महीने पहले जमीन रजिस्ट्री करा कर उसमें ईंट की दीवार खड़ी कर टिन शेड बना लिया है। उसके बाद ही पांऊ से उसका निवास प्रमाण पत्र जारी हुआ है। बीएलओ संजय कुमार ने बताया कि जिस परिवार पर संदिग्ध होने का आरोप लगा है उनके मूलनिवास से वोटर लिस्ट की प्रति मांगा गई है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस परिवार के संदिग्ध होने की पुलिस टीम भेज कर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें