बस्ती। राजस्व ग्राम भदेश्वरनाथ स्थित प्रसिद्ध बाबा भदेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए भदेश्वर नाथ गांव निवासी राकेश गिरि सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर की देखरेख सैकड़ों वर्षों से गांव के गोस्वामी परिवार अपने-अपने वंशानुगत हिस्से के अनुसार करते आ रहे हैं। इस बार श्रावण मास और कांवड़ मेले की व्यवस्था उनके पट्टी के हिस्सेदारों की बारी है। आरोप है कि मंदिर की अधिकांश भूमि पर कुछ हिस्सेदारों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। इससे अन्य हिस्सेदारों के अधिकार और हिस्से प्रभावित हो रहे हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश गिरि, कोषाध्यक्ष कृष्णदेव गिरि, नीरज गिरि, अभिषेक, आदित्य गिरि, धर्मेंद्र गिरि, सुबोध गिरि, अनिल, अजय गिरि, भीम गिरि, सुधीर गिरि, कृष्णदेव पूरी, राज गिरि, विकास मौजूद रहे। संवाद