फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज से डायवर्ट रूट पर चलेंगी बसें, ट्रेनों पर बढ़ेगा यात्रियों का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान बस्ती-अयोध्या हाईवे पर रूट डायवर्जन का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ेगा। शुक्रवार से रोडवेज बसें बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी। इससे यात्रियों का सफर करीब 37 किलोमीटर बढ़ जाएगा। दूरी बढ़ने के कारण किराया भी बढ़ेगा और यात्रा में अतिरिक्त समय लगेगा। वहीं, बसों के बदले मार्ग से चलने के कारण ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 102 निगम की और 38 अनुबंधित बसों को चिह्नित वैकल्पिक मार्ग से चलाने की तैयारी की है। बस्ती से लखनऊ जाने वाली बसें डुमरियागंज मार्ग, बेवा, उतरौला और गोंडा होते हुए लखनऊ तक जाएंगी।
एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि कम दूरी वाले वैकल्पिक मार्ग का चयन किया गया है, ताकि यात्रियों को कम परेशानी हो। नए रूट से लखनऊ आलमबाग तक की दूरी 236 किलोमीटर से बढ़कर 273 किलोमीटर हो जाएगी। इससे यात्रा में करीब एक घंटे का अतिरिक्त समय लग सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बस्ती से लखनऊ आलमबाग का किराया 356 रुपये है, जो बढ़कर 373 रुपये हो जाएगा। नए मार्ग पर टोल खर्च भी कम आएगा और यात्रियों की उपलब्धता भी बनी रहेगी।
-
अनुमति मिलने पर दूसरा मार्ग भी विकल्प में
एआरएम ने बताया कि पुलिस प्रशासन से अनुमति मिलने पर बस्ती से लखनऊ जाने वाली बसों के लिए एक अन्य मार्ग पर भी विचार किया जा रहा है। इसमें जिला अस्पताल से सोनूपार, कंपनीबाग से सोनूपार होते हुए महादेवा, लालगंज, कुदरहा, कलवारी, टांडा और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का रास्ता शामिल है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर सात अगस्त की शाम से 12 अगस्त दोपहर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर भारी वाहनों, कारों और अन्य निजी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसें भी इसी व्यवस्था के तहत बदले मार्ग से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें