फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्ट्रीट लाइट का केबल जलने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में नगर पंचायत के राजकुमार सोनी ने शास्त्री नगर वार्ड में स्ट्रीट लाइट के लिए बिछाए गए केबल से धुआं निकलने की शिकायत की। बताया कि लगातार दो दिनों तक रुधौली बखिरा मार्ग पर स्थित मठियावां तिराहे के पास जमीन से धुआं निकालने लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए बिजली निगम के कर्मचारियों को फोन करके आपूर्ति रोकी गई।
विज्ञापन


समाधान दिवस में 29 मामले आए, जिसमें तीन का निस्तारण मौके पर हो पाया। तहसील समाधान दिवस में एडिशनल एसपी श्यामकांत, उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लेखपालों ने एडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों को अतिशीघ्र निस्तारित करने की मांग की। कहा कि मांगों का निस्तारण न होने पर 15 नवंबर से लेखपाल संवर्ग आंदोलन के लिए विवश होगा।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह, मंत्री प्रमोद कुमार, जिला मंत्री अंकित चौधरी, राजेंद्र कुमार वर्मा, जगदीश चौधरी, प्रभाकर पाठक, मधुसूदन, बृजेंद्र कुमार, आलोक कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें