बेलहरा गांव के मेवालाल के घर के सामने लटका खंभा- संवाद
- फोटो : doda news
वाल्टरगंज (बस्ती)। उपकेंद्र गाऊखोर के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेलहरा गांव में मेवालाल के घर के सामने सड़क किनारे लगा पोल कार की टक्कर से बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के लगभग तीस घरों की आपूर्ति बाधित है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने बताया कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन कई दिनों बाद भी खंभा जस का तस है। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बसें बच्चों को स्कूल ले जाने और घर छोड़ने के लिए गुजरती हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि मौके पर टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जेई को मौके पर जाकर लटका हुआ खंभा हटाने और विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद