बस्ती। आरसीसी पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बच्चों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने रक्षा बंधन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने राखी मेकिंग प्रतियोगिता तथा मेहंदी ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में प्रत्येक हाउस से आठ-आठ बच्चों ने तथा मेहंदी ड्राइंग प्रतियोगिता तीन-तीन बच्चों ने भाग लिया। मेंहदी ड्राइंग प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस तथा रेड हाउस ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर ब्लू हाउस और तृतीय स्थान यलो हाउस ने प्राप्त किया।
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में ब्लू हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय तथा यलो एवं रेड हाउस के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तनवी, माया, अंशिका वर्मा, महिमा, जीनत, सौम्या, शालवी, ऋचा, प्रिया यादव, आस्था श्रीवास्तव, संजना, वैष्नवी चौधरी, शुभी, आराध्या चैहान, प्रतिभा, रूबा मंजर, आदिति वर्मा, प्रीति, समीक्षा श्रीवास्तव, जिया खान, सोलानी, नैन्सी, आयुषी, आरजू, शालू, जागृति, गुड़िया, अनुष्का, निषा, साक्षी, अंकिता चौधरी इत्यादि बच्चों ने भाग लिया। प्रबंधक शैलेश चौधरी एवं उप प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी ने बच्चों की बनाई राखियों काे देखा। शिवेंद्र पटेल, राजकुमार शुक्ल, रवि प्रताप, चंद्रभान चैधरी, रश्मि सिह आदि अध्यापक उपस्थित रहे।