फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी पार करते समय बीच धार में फंसी कंबाइन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी पार करते समय बीच धार में फंसी कंबाइंड
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती )। क्षेत्र के दलपतपुर गांव के पास स्थित सरयू नदी की धारा में शनिवार सुबह कंबाइन मशीन फंस गई। नदी के उत्तरी छोर से कंबाइन मशीन दक्षिणी छोर पर गेहूं की कटाई के लिए जा रही थी। बीच नदी से ले जाई जा रही मशीन अचानक फंस गई।
विज्ञापन

नदी के बीच से कंबाइन मशीन जब निकल रही थी तब पानी का बहाव तेज था। मशीन भी बहाव के साथ बहने लगी। लेकिन, ड्राइवर की सूझबूझ के कारण उसे बहने से बचा लिया गया। नदी में कंबाइन फंसने की जानकारी आसपास के किसानों को हुई तो वे बगल गांव से ट्रैक्टर ले आए और मशीन बाहर निकाले का जतन करने लगे। लेकिन, मशीन निकाली नहीं जा सकी। गौरतलब है कि माझा क्षेत्र के किसानों ने नदी के दक्षिणी छोर पर स्थित गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन मशीन किराये पर लेकर आए थे। नदी के रास्ते उस पार जाने के प्रयास में मशीन बीच धारा में फंस गई। खबर लिखी जाने तक मशीन नदी से नहीं निकाली जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें