फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज बस और पिकअप में टक्कर, एक की मौत, सात घायल

Wed, 18 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पिअकप से टक्कर के बाद फोरलेन के किनारे खड़ी बस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार की भोर में ओवरटेक करने के दौरान रोडवेज बस ने शीशा लदे पिकअप में टक्कर मार दिया। इससे पिअकप दूसरे वाहन से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप चालक के साथ घूमने जा रहे उसके गांव के युवक की मौत हो गई। पिकअप चालक व बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। पुलिस ने एनएचएआई की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर डिपो की बस यात्रियों को लेकर मंगलवार की भोर में अयोध्या से गोरखपुर जा रही थी। सुबह करीब पांच बजे छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के पास आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करते समय बस ने अनियंत्रित होकर शीशा लदे पिकअप में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। पिकअप के पलटने से चालक व उसके साथ बैठा युवक अंदर फंस गए।
विज्ञापन

पिकअप पर लदे शीशे का मलबा आसपास बिखर गया। हादसे के वक्त बस में सवार अधिकतर यात्री नींद में थे।
अचानक तेज आवाज के साथ झटका लगने पर सभी सहम गए। अनहोनी की आशंका से बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। एंबुलेंस की मदद से अन्य घायलों को सीएचसी हर्रैया भेजा गया। हादसे के बाद दूसरे बस से सुरक्षित बचे यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय कुमार दुबे ने बताया कि हादसे में पिकअप में बैठे सनी यादव (20) पुत्र झल्लू यादव निवासी आशापुर देवकाली बाईपास थाना कोतवाली अयोध्या की मौत हो गई। सूचना पर शनि यादव के परिजन भी पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि शनि अयोध्या से गांव के चालक लालू यादव के साथ बस्ती घूमने आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें