फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर 24 दिसंबर तक रहेगा बड़े वाहनों का डायवर्जन

Wed, 18 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महाकुंभ के क्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभी से प्रयागराज पहुंचने लगे हैं। वहां से लौटकर ज्यादातर श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या में काफी भीड़ और जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए मंगलवार से सुबह आठ से रात 12 बजे तक माल वाहक वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे से ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों को वाया कलवारी-टांडा आंबेडकरनगर की ओर रवाना किया जा रहा है।
सोमवार की शाम को पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा लखनऊ के. सत्यनारायण ने डीआईजी दिनेश कुमार पी और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ डायवर्जन प्वाइंट का जायजा लिया था। रूट डायवर्जन के दौरान यातायात और जाम की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और वैकल्पिक मार्ग का चिह्नीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय तय हुआ था कि बस्ती में फुटहिया फ्लाईओवर से कलवारी-टांडा मार्ग से सीतापुर, मुरादाबाद, झांसी, दिल्ली और राजस्थान की तरफ जाने वाले ट्रक, कंटेनर, मालवाह को लखनऊ, डायवर्ट कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे भेजा जाएगा। इससे भारी वाहन अयोध्या में प्रवेश न करें। छोटे वाहन और सवारी गाड़ियां पहले की भांति संचालित होती रहेंगी।
उधर, मार्ग डायवर्जन होने से माल वाहक के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें