विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे के पास ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर रविवार देर रात ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार जय प्रकाश वर्मा पुत्र राम केवल, निवासी सिटकहा पांडेय, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया।
वहीं, ई-रिक्शा चालक राजबली पुत्र झिनकान, निवासी मलौली गोसाईं, को भी मामूली चोटें आईं। चौकी प्रभारी विक्रमजोत सभाजीत मिश्र ने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सुरक्षित करा दिया गया है। घायल को अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद