पुणे(महाराष्ट्र) से सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज जा रही जीप सोमवार
सुबह हाइवे पर स्थित घघौवा चौकी के पास एक होटल के सामने खड़े ट्रक से टकरा
गई।
हादसे में जीप सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल गंभीर
रूप से घायल हो गए। घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
पुणे से चार लोग जीप से डुमरियागंज थाना क्षेत्र स्थित अल्लापुर मझारी और
चौकोनिया जा रहे थे। सोमवार भोर में वे अभी बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना
क्षेत्र के घघौवा चौकी के पास पहुंचे थे कि जीप एक होटल के सामने खड़े ट्रक
से टकरा गई। सूचना पर घघौवा चौकी प्रभारी अजय शंकर यादव सिपाहियों के साथ
पहुंचे।
मगर तब तक जीप सवार एक शख्स की मौत हो चुकी थी। जिसकी पहचान
अल्लापुर मझारी गांव के अजय यादव (30) पुत्र बाबूराम यादव के रूप में हुई।
वहीं गंभीर रूप से घायल इसी गांव के रूपेश यादव (20) पुत्र गोली यादव,
दर्शन यादव (40) पुत्र मंगरू यादव और चौकोनिया गांव निवासी विजय प्रकाश
यादव पुत्र छठ्ठीलाल को चौकी प्रभारी ने एनएचआई की एंबुलेंस बुलवाकर जिला
अस्पताल भिजवाया।
वहीं हादसे के बाद सड़क पर खड़े ट्रक का चालक और खलासी
भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।