फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस से युवती के पैर कटे

Tue, 24 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती के दोनो पैर कट गए। उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, बाद में डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन


गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के तुर्काडीहा गांव की निवासी सोनम(22) पुत्री रामसुभावन लखनऊ से गोरखधाम एक्सप्रेस से घर आ रही थी। सोमवार भोर में जैसे ही ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन पहुंची, सोनम ट्रेन से नीचे उतरने लगी, इसी बीच अंधेरे के कारण उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के पहिए के नीचे आ गई।

 जब तक लोग कुछ समझ पाते उसके दोनों पैर कट गए। आरपीएफ बभनान के चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने तत्काल  घटना की सूचना युवती के परिवार वालों को दी। इसके बाद वह वाहन की व्यवस्था कर खुद गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां डाक्टर ने सोनम की हालत देखने के बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें