बस्ती। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर 22 सूत्री मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश लेकर कर्मियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना एवं प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से कलक्ट्रेट का नाम जिलाधिकारी कार्यालय से बदलकर जनपद सचिवालय करने सहित 22 मांगें शामिल हैं। धरने में जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, जिला मंत्री फैजान अहमद, काजी अनवार, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश रंजन, आशीष कुमार, सुमित श्रीवास्तव, सुरजीत कुमार, संतोष सिंह, रंगीलाल, दीपक शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्र, रेनू श्रीवास्तव, ऊषा चौधरी आदि शामिल हुईं। संवाद