फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड से दुकानदारी भी प्रभावित, बाजार में छाया रहा सन्नाटा

विज्ञापन
ठंड के कारण गांधीनगर बाजार में दिखी कम भीड़। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। भीषण ठंड में दुकानदारी न के बराबर रही गई है। क्योंकि लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। सिर्फ रोजमर्रा के सामान की बिक्री हो रही है। भीषण ठंड की शुरुआत में जोर पकड़ने वाली गर्म कपड़ों की बाजार भी अब ढीली पड़ चुकी है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि अधिकतर लोग ठंड से बचाव के गर्म कपड़ों की खरीदारी कर चुकी है।
विज्ञापन

भीषण ठंड में बर्फीली हवा लोगों को सीधे चुभती है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी है। शहरी सड़कों पर दोपहर 12 बजे तक सन्नाटा पसरा रहता है। इसके बाद थोड़ी चहल-पहल दिखती है, मगर शाम पांच बजते-बजते फिर सड़कें सूनी होने लगती हैं। दुकानदार भी देर से दुकान खोल रहे हैं और शाम को जल्द बंद कर देते हैं।
दुकानदारों का कहना है कि एक तो भीषण ठंड, ऊपर से खरमास की वजह से बिक्री प्रभावित हो रही है। मकर संक्रांति के बाद ही बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है। छोटे व्यापारियों, ठेला-पटरी दुकानदारों और दैनिक आय पर निर्भर लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें