फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान लुढ़का
विज्ञापन

बस्ती। बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को बादल छाए रहे और दिन भर सूर्यदेव की लुकाछिपी जारी रही। धूप के कारण दिन में लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते ही ठिठुरन फिर बढ़ गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य 8.5 से महज 0.5 डिग्री कम रहा।
शुक्रवार शाम पांच बजे से जिले में बारिश शुरू हुई जो आठ बजे तक जारी रही। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिकंदरपुर, हैदराबाद, जोगापुर, रिधौरा, उजैनी, लक्षीपुर, बेनीनगर, रायपुर आदि गांवों में तंबाकू की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। कृषि विशेषज्ञों ने ओलावृष्टि व बारिश से अन्य फसलों के नुकसान को नकारा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मिलाकर करीब 23 मिली मीटर बारिश हुई है जो फसलों के लिए नुकसानदायक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया ओलावृष्टि से सरसों व मटर के तीन से पांच प्रतिशत तक फूल झड़े हैं। यह कोई बड़ा नुकसान नहीं। बताया कि शुक्रवार शाम बारिश के समय हवा की गति सामान्य रही। जिसकी वजह से फसलों को नाम-मात्र नुकसान पहुंचा है। यदि हवा तेज होती तो सरसों को अधिक नुकसान पहुंचता। डॉ. अमरनाथ ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य 23 डिग्री से छह कम यानी 17 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने का अनुमान है।
फसल बीमा कराने वाले किसान दर्ज कराएं शिकायत
ओलावृष्टि व बारिश से यदि गेहूं व मटर की फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसान 72 घंटे के अंदर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मौसम की खराबी से यदि फसलों को नुकसान पहुंचा है तो किसान बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002005142 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को फोन पर सूचना दी जा सकती है। बताया कि कंपनी के जिला प्रबंधक शिव कुमार को 8953896727, सदर तहसील प्रतिनिधि शकील अहमद को 7985893924, हर्रैया में लवकुश सिंह को 9140005922, भानपुर में परमात्मा यादव को 9161490902 और रुधौली में महेंद्र कुमार को 8840310506 पर फोनकर सूचना दी जा सकती है। सूचना देते समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, खतौनी व बीमा से संबंधित कागजात होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

तंबाकू व केला की फसल को पहुंचा नुकसान
विक्रमजोत। क्षेत्र के रैदासपुर निवासी केला उत्पादक मनीष सिंह व सुधीर सिंह ने बताया कि वे केले उत्पादन करते हैं। ओलावृष्टि से पौधों की पत्तियां फट गई हैं। वहीं खेत में पानी लगने से पौधे खराब होने की संभावना बढ़ गई है। संजय यादव के टीनशेड पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। छतौना निवासी सोनू सिंह ने पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।गौरियानैन के बाबूराम गुप्ता, खतमसराय के बेचू खान, रिधौरा के खलील, जब्बार, झिनकू प्रसाद व रामधनी ने बताया कि ओलावृष्टि से तंबाकू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। पत्तियां टूटकर पौधों से अलग हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें