फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लल्लू की रिहाई के लिए धरना देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लल्लू की रिहाई के लिए धरना देने की कोशिश
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने चेतावनी देकर भेजा वापस
बस्ती। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली, मुंबई सहित देश के अनेक राज्यों से आने वाले श्रमिकों के लिए कांग्रेस ने एक हजार बसों को चलाने की अनुमति मांगी, लेकिन भाजपा सरकार इसे सियासी रंग दे रही है। यही नहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने रोडवेज के पास भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक धरना देने की कोशिश की, लेकिन एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला ने चेतावनी देकर सभी को भेज दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार श्रमिकों को लेकर राजनीति कर रही है। देश का श्रमिक आज सर्वाधिक संकट से गुजर रहा है। वह पैदल, ट्रक, टेंपों आदि से घरों को आने को मजबूर हैं। भूखे-प्यासे मजदूरों की चप्पले टूट गई हैं और वे भीषण गर्मी में अपना सफर जारी रखे हुए हैं। इस दौरान पूर्व विधायक अंबिका सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद रफीक खान, देवेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, डॉ. दीपेंद्र सिंह, सचिन शुक्ल, अलीम अख्तर, रामेश्वर सिंह, जय प्रकाश चौबे, शुभम गौड़ आदि मौजूद रहे। एडीएम सदर श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी देकर भेज दिया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें