भानपुर में निजी अस्पताल की जांच करते एसडीएम आशाराम वर्मा।
- फोटो : BASTI
निजी अस्पताल को एसडीएम ने किया सील
भानपुर(बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के रुधौली तिराहे के पास सुरक्षा मानक को दरकिनार कर निजी अस्पताल का संचालन करने पर एसडीएम ने उसे सील कर दिया।
एसडीएम आशाराम वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रभाव के बावजूद अस्पताल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मरीजों का इलाज किया जा रहा था। महामारी के दौरान अस्पताल संचालन के लिए किसी उच्चाधिकारी से आदेश भी नहीं लिया गया। प्रतिदिन अस्पताल में हो रही ओपीडी के बावजूद मरीजों का पंजीकरण संबंधी अभिलेख अपडेट नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर तक की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। महामारी के दौरान किसी भी अस्पताल के संचालन के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करना अतिआवश्यक है। इन्हीं अनियमितताओं को लेकर अस्पताल को सील करते हुए इसके संचालक डॉ. शरद श्रीवास्तव की सुर्पुदगी में सौंप दिया गया है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक विस्वास मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहे।