फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोयला लदे डीसीएम में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Thu, 09 Oct 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कोयला लदे डीसीएम में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड के जवान- पुलिस
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के निकट मंगलवार रात कोयला लदे डीसीएम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमेठी जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी आशीष कुमार मिश्रा डीसीएम चालक हैं। मंगलवार को वह रायबरेली से लकड़ी का कोयला लादकर गोरखपुर जा रहे थे। देर रात करीब 11:45 बजे खजुहा गांव के पास कोयले की बोरियों में आग लग गई।
गाड़ी में धुआं उठता देख आशीष कुमार ने वाहन को रोक दिया और केबिन में रखी पानी की बोतल व फायर सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में डीसीएम की वायरिंग और कोयले की कई बोरियां जलकर नष्ट हो गईं। थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें