फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीओ ने हर्रैया कस्बे से हटवाया जाम, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
हर्रैया कस्बे में अतिक्रमण हटवाटी सीओ-स्रोत पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
महराजगंज। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे हर्रैया कस्बे के लोगों को बड़ी राहत मिली है। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए कस्बे में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह और पुलिस बल भी उनके साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन

सीओ ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण तथा अवैध रूप से सजाई गई दुकानों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सड़क पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों और ठेला संचालकों को चेतावनी देते हुए निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करने के निर्देश दिए गए।
सीओ ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस-प्रशासन की इस सक्रियता से कस्बे में जाम की समस्या में कमी देखने को मिली। लंबे समय से आवागमन में परेशानी झेल रहे स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार नियमित अभियान चलता रहा तो कस्बे को स्थायी रूप से जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

सीओ स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि हर्रैया कस्बे को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने में सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि हर्रैया में यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए अब सख्ती के साथ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें