क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को गौरव क्रिकेट अकादमी और बस्ती स्टेडियम टीम के बीच अंडर-14 आयु वर्ग के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें, बस्ती स्टेडियम की टीम ने गौरव क्रिकेट टीम को सात विकेट से हराया।
निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में गौरव क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरव क्रिकेट अकादमी ने 23 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गौरव क्रिकेट अकादमी की तरफ से अनुराग ने 37 रन, आदित्य ने 15, यश गुप्ता ने 11 और अंश पटेल ने नौ रन बनाएं। बस्ती स्टेडियम की तरफ से रितिक ने तीन विकेट लिए। अंजनेय प्रताप सिंह और आयुष शुक्ला ने दो-दो संस्कार और अर्जुन ने एक-एक विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी बस्ती स्टेडियम की टीम 18.3 ओवर में ही मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया। बस्ती स्टेडियम की तरफ से युग ने 54 रन बनाए। अर्जुन ने 37 अक्षत ने नौ और स्वास्तिक ने तीन रन बनाए।