फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह छाए रहे बादल, दोपहर में तपिश ने सताया

विज्ञापन
शहर में बदले मौसम के बाद बड़ेवन कंपनीबाग हाईवे का नजारा संवाद
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। बदन झुलसाने वाली तपिश में बाहर निकलना मुश्किल है। स्टेशन, रोडवेज, कचहरी, अस्पताल हर जगह लोग गर्मी से व्याकुल दिख रहे हैं। मंगलवार को सुबह बादल छाए तो लगा तापमान में गिरावट आएगी। मगर दिन में 11 बजे के बाद लू-तपिश का कहर बरसने लगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर रहा।
विज्ञापन

दक्षिणी-पूर्वी हवा की रफ्तार भी सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को बढ़ी रही। तीन किमी अधिक रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही थी। सड़क पर खुले वाहन से चलने के दौरान लू के थपेड़ों से चेहरे लाल पड़ जा रहे हैं। शारीरिक रूप से कमजोर लोग तो इस गर्मी में चक्कर खाकर असंतुलित हो जा रहे हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अभी आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बना रहेगा। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने एवं लू चलने की पूरी संभावना है।
कचहरी और कलक्ट्रेट में पहुंचने वाले लोग गर्मी से बेहाल दिखे। कार्यालयों में कूलर-पंखे चलने के बाद भी फरियादी, कर्मचारी सभी पसीने से तरबतर दिखे। गर्मी से व्याकुल लोग आसपास टीनशेड की दुकान में पहुंचे तो वहां आग जैसी आंच लगने के कारण बाहर निकल आ रहे थे। मुकदमे की पैरवी में रुधौली से आए राम धिराज ने बताया कि कचहरी क्षेत्र के एक किमी की परिधि में कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों की भीड़ अधिक हो रही है। दिन में प्लेटफार्म पर लगे पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। यात्री रोशन ने बताया कि प्रतीक्षालय से लेकर प्लेटफार्म तक गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। उमस की वजह से कहीं बैठने लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें