फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 21,00 महिलाएं गाएंगी सामूहिक सोहर

विज्ञापन
हर्रैया तहसील क्षेत्र में स्थित तपसीधाम में बैठक करते विश्व हिन्दू महासंघ के लोग-स्रोत आयोजक - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
बस्ती। शहर के बस्ती टाउन क्लब मैदान में पहल संस्थान के संयोजना में 25 मई को सामूहिक सोहरगान का भव्य आयोजन होगा। इसमें जिले की 21,00 महिलाएं हिस्सा लेंगी। यह महिलाएं एक साथ सोहर गान करेंगी। सामूहिक सोहर गान का यह उत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज होगा। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड की दो सदस्यीय टीम भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेगी।
विज्ञापन

पहल के संस्थापक मनीष मिश्र ने बताया कि बस्ती में पहली बार अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने की इतनी मुहिम शुरू हुई है। बस्ती क्लब के मैदान में एक साथ 2100 महिलाएं हमारी लोक परंपरा की गीत सोहर गाएंगी। इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। बस्ती में पहली बार लोक संस्कृति से जुड़ा यह आयोजन होने जा रहा है। जिले भर में कुल 210 महिलाओं का समूह बनाया गया है। प्रत्येक समूह में दस महिलाएं शामिल होंगी। एक महिला को समूह का अध्यक्ष बनाया गया है और 9 महिलाएं सदस्य के रूप में शामिल हैं। इन महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक आने और जाने के लिए समूह अध्यक्ष के नेतृत्व में आवागमन की सुविधा भी दी जाएगी। सोहरगान में शामिल होने वाली महिलाओं को विशेष किस्म का ड्रेस और कोड भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड की दो सदस्यीय टीम भी कार्यक्रम में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी में जीडी मिश्र, संजय मिश्र अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें