फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिनभर छाए रहे बादल, वातावरण में बढ़ी नमी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिनों से सुबह गिर रहा है पाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में परिवर्तन जारी है। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दिनभर धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बादल छाए रहने और बारिश न होने की आशंका व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिले में बारिश के बाद से बादल छाए हुए हैं। दो दिनों से सुबह पाला गिर रहा है, जिससे वातावरण में नमी 100 प्रतिशत तक हो गई है। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बने रहने से ठंड भी सामान्य बनी हुई है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर जिले में बना हुआ है। बताया कि बुधवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश नहीं होगी। सुबह धुंध से होगी, दोपहर बाद धुंध छट जाएगी। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें