बस्ती। करीब 10 दिनों में जिले में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मंगलवार को बादल छाए रहने से दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही। इससे लोग उमस से परेशान रहे। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हफ्तेभर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
तापमान सामान्य के आसपास बन रहेगा। उमस परेशान करेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हवा करीब 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलती रहेगी। संवाद