फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाना बनाते समय कपड़े में लगी आग, महिला व मासूम झुलसे

Tue, 10 Dec 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के डड़वा पांडेय गांव में सोमवार को देसी चूल्हे पर खाना पकाते समय एक महिला के कपड़े में आग लग गई।
विज्ञापन

इससे महिला की गोद में बैठा मासूम भी झुलस गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डडवा पांडेय की रहने वाली राधिका देवी (29) सोमवार की सुबह खाना बना रही थीं। अपने चार साल के बेटे आयुष को उसने गोद में ले रखा था। चूल्हे पर खाना बनाते वक्त अचानक राधिका की साड़ी में आग लग गई। महिला घबराकर भागने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गोद में बैठा बेटा आयुष भी झुलस गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लाेगों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें