फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राम जानकी मार्ग पर उगी झाड़ियों की सफाई शुरू

विज्ञापन
राम जानकी मार्ग के किनारे उगी झााड़ियों की सफाई करते श्रमिक
विज्ञापन
दुबौलिया। राम जानकी मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ियों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। यहां सड़क के दोनों पटरियां झाड़ियों में गुम हो गई थी। इससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और पटरियों की सफाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग की दोनों पटरियां झाड़ियों से घिर गई थीं। इसके चलते जगह-जगह लगाए गए संकेतक और साइन बोर्ड भी नहीं दिखाई दिए। जिससे राहगीरों को यात्रा में परेशानी हो रही थी। झाड़ियों की घनेरी के चलते आने जाने वालों को रात में सड़क नहीं दिखाई पड़ रही थी।
यह समस्या प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कार्यदाई एजेंसी के अधिकारियों को सफाई कार्य के लिए निर्देशित किया गया। सोमवार को बेदपुर, तिवारीपुर, गौरा, भनखरपुर सहित तमाम जगहों पर झाड़ियों की कटाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें