फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में निकाली गई हिंदू शोभायात्रा

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में शहीद हुए डॉ. राम आशीष सिंह को किया नमन। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से संत समाज की अगुवाई में रविवार को शहर में विशाल हिंदू शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और हिंदू समाज के लोग हिस्सा लिए। शोभायात्रा किसान डिग्री कॉलेज मैदान से निकलकर गांधीनगर मार्ग होते हुए रोडवेज पहुंचे। लौटकर जीआईसी मैदान में समाप्त हुई।
विज्ञापन

संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि हिंदू जनमानस की एकता और जागरूकता ही इस भारत के उत्कर्ष का उद्घोष है। सनातन ही एक ऐसा धर्म हैं जिसमें समूचे विश्व की भलाई की बात होती है। वसुधेव कुटुंबकम हमारे धर्म का बीज मंत्र है। शोभायात्रा के दौरान बालिकाओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की झांकी निकाली। रामरथ और भारत माता के चित्र की अद्भुत झांकी से सुसज्जित यह शोभायात्रा देखने के लिए लोग सड़क के किनारे और घरों के छतों पर खड़े दिखे।
रास्ते भर जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। एनसीसी के कैडेट्स में भी अनुशासित ढंग से भारत माता की जय का उद्घोष करते यात्रा में साथ चल रहे थे। नेतृत्व नागा बाबा शिव विहार कुटी गणेशपुर के महंत रामफेर भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत रामकेश दास, ओंकार दास, संत राजेश्वरानंद, महंत आशुतोष महाराज, भदेश्वर नाथ शिव मंदिर के मुख्य पुजारी प्रेम बिहारी गिरी, सुरेश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें