फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की यूपी में वापसी का दावा

Sun, 17 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। युवा कांग्रेस की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए धनंजय सिंह को युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष और गोपाल पांडेय को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्षने कांग्रेस की यूपी में मजबूत वापसी का दावा किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि युवा गांवों में जाएं और यह भ्रम दूर करें कि कांग्रेस कमजोर है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद करते हैं। ऐसे लोगों को सक्रिय करने की जरूरत है, जो कांग्रेस की मजबूती के लिए योगदान कर सकते हैं। कहा कि क्षेत्रीय और सांप्रदायिक, जातिवादी राजनीति के दिन लदने वाले हैं। महासचिव सचिन शुक्ल ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि युवाओं ने देश, समाज की दिशा दृष्टि बदली है। कांग्रेस की यूपी में मजबूत वापसी होगी, इसमें संदेह नहीं है। 

इस मौके पर महासचिव आदित्य त्रिपाठी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील शुक्ल, मनोज पाण्डेय, अर्जुन कन्नौजिया, आशीष श्रीवास्तव, मो. जुनैद, सुमित कसौधन, अरशद अली, अमन श्रीवास्तव, सोनू सिंह, मंटू पांडेय, मो. जाहिद खान, अभिषेक शुक्ल, लवकुश गुप्ता, विकास गुप्ता, आमिर अली, विक्रम चौहान, मो. जलील, अर्जित गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें