फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 28 परिषदीय विद्यालयों के बच्चे पी रहे दूषित पानी

Mon, 15 Apr 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बूथों पर पेयजल की व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट में शिक्षकों ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। रामनगर ब्लाॅक के 28 प्राथमिक विद्यालयों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए विद्यालयों पर बनाए गए बूथों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था संबंधित रिपोर्ट जब शिक्षकों की ओर से बीआरसी पर भेजी गई तो उसमें दूषित पेयजल का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय तेंदुहना, छितिरगांवा, शंकरपुर, सेखापुर, परसाखुर्द व बुजुर्ग, दरियापुर जंगल, मनौढ़ी, तुरकौलिया उर्फ करमहिया, बड़ोखर, धवाय, उकड़ा, धौरहरी, भैंसहिया, मझारी, मझौवाराम प्रसाद, तुसायल, कटरिया नानकार, अहिरौली, परसोहिया, कुसम्हीकुवंर, थुम्हवा पांडेय, इब्राहिमचक सेखापुर, मैलानी उर्फ हिंदुनगर, मैलानी साहब वाजिद, सिसवा बुजुर्ग, असुरैना, पकड़ी, परसा शिवराज व पटखौली का नाम शामिल है। बीईओ ने बताया कि रिपोर्ट बीडीओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें