फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोटापा के खिलाफ बाल विकास विभाग चलाएगा अभियान

Mon, 08 Sep 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में राष्ट्रीय पोषण माह 12 सितंबर से शुरू होगा। पोषण माह के तहत जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बाल विकास विभाग मोटापा के खिलाफ अभियान चलाएगा। सीडीओ सार्थक अग्रवाल बताया कि महिला एवं बाल विकास की ओर से 12 सितंबर से राष्ट्रीय पोषण माह शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

ग्राम स्तर पर पोषण पंचायत बैठक होगी। गोद भराई कार्यक्रम होंगे। वीएचएसएनडी सत्रों पर मात्र वंदन योजना, एनीमिया चिन्हांकन कैंप व दवाओं का वितरण होगा। दस्त प्रबंधन व गोष्ठी और जिंक ओरआरएस के द्वारा प्रदर्शन व रोकथाम साफ-सफाई पर परिचर्चा होगी। पोषण वाटिकाओं में पौधारोपण व साफ-सफाई कार्यक्रम होंगे। अतिकुपोषित बच्चे, सैम व मैम बच्चे/गर्भवती व धात्री महिलाओं के गृह भ्रमण कार्यक्रम होंगे। विद्यालयों में पोषण के संबंध में मेले लगाए जाएंगे। प्रधान व सचिवों के साथ जल संचयन पर परिचर्चा व रूपरेखा तैयार करके चर्चा होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के गृह भ्रमण जल संचयन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। रेसिपी स्थानीय खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी व ऊपरी आहार पर परिचर्चा होगी। आयुष विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग व अन्य कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य बालक व बालिका का चिन्हांकन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार का थीम मोटापा के खिलाफ है। इसमें चीनी, नमक और तेल उपयोग में कमी के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। बाल नाटापन की दृष्टिगत वजन दिवस भी मनाया जाएगा। डीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है। पुरुष सहभागिता बढ़ाने को सुपोषण दिवस भी होगा। पोषण चौपाल लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें