फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ व विधायक में भुगतान को लेकर रार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ व विधायक में भुगतान को लेकर रार
विज्ञापन

- भुगतान का दबाव बनाने हर्रैया विधायक पहुंचे ब्लॉक
- बीडीओ बोलीं, कार्यों के सत्यापन के बाद होगा भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत (बस्ती)। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होते ही जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक कर्मियों पर भुगतान करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। कार्यकाल के अंतिम दिनों में तैयार कार्ययोजना के भुगतान को लेकर बीडीओ और हर्रैया विधायक अजय सिंह में गतिरोध बढ़ गया है।
मामला शुक्रवार का है। हर्रैया विधायक अजय सिंह दलबल सहित बीडीओ से मिलने ब्लॉक परिसर पहुंचे। क्षेत्र पंचायत व ग्राम निधियों से कराए गए विकास कार्यों के भुगतान को लेकर दबाव बनाने लगे। विभागीय सूत्र का कहना है कि बीडीओ मंजू वर्मा के सख्त तेवर के बाद विधायक वहां से चले गए।
विज्ञापन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को प्रधानों के खातों पर रोक लगने से पहले मौजूद निधि को खपाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी व अवर अभियंता की मदद से नई कार्ययोजना तैयार करा ली गई और बिना काम कराये अब भुगतान की कोशिश की जा रही है। भुगतान के लिए फाइल जब बीडीओ के पास पहुंची तो वह भड़क गईं। उन्होंने कार्यों की जांच के बगैर भुगतान करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि भुगतान न होने से खफा हर्रैया विधायक ने सबसे पहले फोन पर बीडीओ से बात की। उसके बाद फाइलों का गट्ठर लेकर ब्लॉक पहुंचे। लेकिन बीडीओ ने बिना विकास कार्यों का सत्यापन कराये भुगतान करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में घंटों बहस हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि बिना टेंडर निकाले ही कार्यों की एमबी कर दी गई। अचानक करोड़ों का काम करा दिया गया। यह बात हजम नहीं हो रही है। दबाव में लोक वित्त का बंदरबांट नहीं होने दिया जाएगा। बिना कार्यों का सत्यापन कराए एक पैसे का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से गतिरोध की बात पर हामी भरते हुए कहा कि इस बारे में सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका को अवगत करा दिया गया है। वहीं इस संबंध में विधायक अजय सिंह से कई बार बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। जब उनका पक्ष आएगा तो प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें