फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल दौरे पर जिले में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कल दौरे पर जिले में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना की दूसरी लहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बस्ती मंडल के दौरे पर आ रहे हैं। सिद्धार्थनगर का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में मंडल मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ कोविड संक्रमण की स्थिति और तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखकर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार की दोपहर 1.25 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइंस के हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से विकास भवन स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम पहुंचेंगे। वहां कोविड से निपटने, संक्रमित और संदिग्ध मरीजों के भर्ती होने से लेकर टेस्टिंग और रैपिड रिस्पांस टीम के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

यहां से मुख्यमंत्री ढाई बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां वह कोरोना के मद्देनजर मंडल में कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक मंडल और जिले के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जबकि संतकबीरनगर के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब होंगे। उसके बाद किसी गांव का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें