फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महसो में चिकन पॉक्स का प्रकोप

Sun, 23 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
महसो कस्बे में पीड़ितचिकनपाक्स से जीतेंद्र ।
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के महसो के पूरब टोला स्थित दलित बस्ती एक बार फिर चिकन पॉक्स के गिरफ्त में है। दलित बस्ती के हर दूसरे घर का कोई न कोई सदस्य इससे पीड़ित है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने पहले दलित बस्ती के कई लोग चिकन पॉक्स की चपेट में आए थे। अब एक बार इसकी दस्तक से बस्ती के लोगों में दहशत है।  गांव की 40 वर्षीय सोनमती, 30 वर्षीय जितेंद्र, पांच वर्षीय पलक, 14 वर्षीय विकास, 30 वर्षीय बबलू, 38 वर्षीय मीना, 20 वर्षीय अजय, छह वर्षीय अभिनंदन, 15 वर्षीय कंचन, 28 वर्षीय माया, 30 वर्षीय संतोष, छह वषीय आकाश चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। बस्ती के लोग दवा कराने की बजाए झांड-फूंक का सहारा ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि होम्योपैथ की दवा देने के बाद भी चिकन पॉक्स हो गया। यह बीमारी नहीं देवी का प्रकोप है। ऐसे में अब इसका इलाज झाड़ फूंक कर कराया जा रहा है।    
विज्ञापन


वहीं अभी तक स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। जानकारी के बाद तत्काल मौके पर टीम भेजी जा  रही है।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें