फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने पर दो सगे भाइयों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने पर दो सगे भाइयों का चालान
विज्ञापन

बभनान/बस्ती। बभनान रेलवे स्टेशन पर हंगामा करना दो सगे भाइयों को महंगा पड़ गया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज के मना करने के बाद भी दोनों आपस में अपशब्दों का प्रयोग करते रहे। उन्होंने दोनों को पकड़कर रेल एक्ट में चालान कर दिया।
बभनान रेलवे स्टेशन के पैसेंजर हाल में शनिवार की सुबह दो युवकों की हरकत से यात्री परेशान दिखे। किसी बात को लेकर रेलवे स्टेशन में दो युवक आपस में ही भिड़ गए और घंटों एक-दूसरे को अपशब्द कहते हुए जमकर हंगामा करते रहे। आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान भीम सिंह ने उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया, फिर भी दोनों नहीं मानें, तो उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दामोदर विंद व कमलेश विंद पुत्र रमेंद्र विंद निवासी हसनापुर भैसहवा थाना मसौरी जनपद पटना बिहार बताया। चौकी इंचार्ज ने रेल एक्ट की धारा 145 के तहत उनका चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें