पूजन सामग्रियों की खरीदारी करते लोग। संवाद
बस्ती। 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शहर से लेकर गांव तक के बाजार सजने लगे हैं। शहर के मालवीय रोड और रोडवेज स्थित गायत्री शक्ति पीठ में पूजन सामग्री की खेप आ चुकी है। ग्राहक अभी से खरीदारी में जुट गए हैं।
चैत्र नवरात्र की आहट से बाजार में रौनक शुरू है। वहीं देवी मंदिरों में साज-सज्जा समेत पूजा-पाठ की सामग्री के साथ बाजार सजने लगे हैं। वहीं लोगों ने भी पूजा-अर्चना के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चैत्र नवरात्र पर नया संवत्सर शुरू होता है। यह हिंदुओं का नया वर्ष है। दुकानदार सर्वेश श्रीवास्तव, राम सजन सिंह ने बताया की मां की पूजा के लिए चुनरी, पोशाक, मुकुट, माला, माता की मूर्ति और तस्वीर की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है।
मंदिर में साज-सजावट के लिए लोग सामग्री खरीदारी कर रहे हें। इससे बाजार धीरे-धीरे गुलजार हो रहे हैं। नारियल, चुनरी, मूंगफली, तिल तेल, मिश्री, रामदाना, फोटो आदि की मांग शुरू हो गई है। धूप-बत्ती और कपूर की भी बिक्री में उछाल आएगा। वहीं, मिट्टी बर्तन जैसे कलश, दीपक और अन्य उपकरण की भी मांग बढ़ेगी। दुकान सज गई हैं।