फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केंद्रीय टीम ने जांची टीबी अभियान की हकीकत

Sat, 23 May 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान की हकीकत जांचने के लिए शुक्रवार को दो सदस्यीय केंद्रीय टीम बस्ती पहुंची। कप्तानगंज क्षेत्र के गंगापुर और सदर ब्लॉक क्षेत्र के हर्दिया गांव में आयोजित शिविर में पहुंचकर टीबी स्क्रीनिंग, जांच और एक्स-रे संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम में शामिल उप महानिदेशक (टीबी) सेंट्रल डिवीजन ने अभियान की उपलब्धियों की जानकारी ली। कप्तानगंज के गंगापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कैंप में पहुंचकर जांच की। टीम ने 100 दिवसीय अभियान का निरीक्षण किया। शिविर में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। टीम ने कार्यों की सराहना की।
इसके अलावा हर्दिया गांव में आयोजित कैंप में पहुंचकर टीम ने जानकारी ली। टीम में डाॅ. ऋषि सक्सेना राज्य क्षय रोग अधिकारी, डाॅ. आनंद तिवारी स्टेट एसीएसएम, आदर्श श्रीवास्तव स्टेट पीपीएम को-आर्डिनेटर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें