फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनाएं ग्रीन दीपावली सुरक्षित रखें पर्यावरण

Wed, 30 Oct 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पर्यावरण को क्षति न पहुंचाने के लिए पिछले कुछ वर्षों से ग्रीन दीपावली का ट्रेंड बढ़ रहा है। ग्रीन दीपावली मनाने के लिए, ग्रीन फायर वर्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसमें हानिकारक धुएं और गैस नहीं निकलते हैं। बाजार में ग्रीन फायरवर्क भी उपलब्ध हैं। दीपावली के अवसर पर इस बार रोशनी की लड़ियों के साथ इको फ्रेंडली (ग्रीन) पटाखे भी धूम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पटाखा बाजार में दुकानदारों ने सामान्य पटाखों से लेकर ग्रीन पटाखों को भी सजा रखा है। लोग पटाखा बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग भी कर रहे हैं। धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू हो चुका है। ऐसे में ग्रीन पटाखों का स्टॉक गोदामों से निकलकर दुकानों पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर में तीन स्थानों पर पटाखा बाजार लगाया गया है, जहां दुकानों पर आकर्षक और तेज धमाके वाले पटाखे सजाए गए हैं। इनके बीच ग्रीन पटाखों की भी मांग है।
पटाखा लाइसेंसी राजेश ने बताया कि हर साल तेज आवाज के पटाखों की मांग रहती है।
सामान्य के मुकाबले ग्रीन पटाखे 20 प्रतिशत तक महंगे हैं, मगर पर्यावरण के हित का ध्यान रखते हुए लोग ग्रीन पटाखों की मांग कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि वायु प्रदूषण को देखते हुए साल 2018 में ग्रीन पटाखों का कांसेप्ट लाया गया था। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें