फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे मनबढ़ों ने ढाबे पर की मारपीट

Wed, 30 Oct 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के भदावल स्थित एक ढाबे पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि चेहरे पर गमछा बांधकर आए मनबढ़ों ने तोड़फोड़ की। गल्ले में रखे रुपये भी लूट लिए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन-चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इसी थाना क्षेत्र के अटवा निवासी रिंकल सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि भदावल में शिवम सिंह की जमीन किराए पर लेकर वह ढाबा खोल रखा है।
आरोप है कि रविवार की देर रात ढाबे पर तीन-चार की संख्या में लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए।
ढाबे पर काम करने वाले प्रियांशु को मारापीटा और बगल में स्थित गड्ढे में धक्का दे दिया।
ढाबे में रखे फ्रिज, टेबल, कुर्सी को पलट दिया। उनके भाई दिनेश सिंह मौके पर आए तो अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।
आरोप है कि इन लोगों ने गल्ले में रखे रुपये लूट लिए। पुुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।ॉ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें