फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीडीओ ने ब्लाॅक कार्यालय का जाना हाल

Sun, 18 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुघौली। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस से निकलकर सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने ब्लाॅक कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर मनरेगा एपीओ अजीत कुमार यादव से गांव में हो रहे मनरेगा कार्यों की जानकारी ली। एपीओ ने बताया कि 15 गांवों में कार्य नहीं हो रहे हैं। 65 गांवों में कार्य चल रहा है। दो ग्राम पंचायतों में अधिक मजदूर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


एडीओ डब्लू निकुंजिनी देवी से समूह से संबंधित जानकारी ली। सीडीओ ने राजकीय कृषि बीज भंडार पर प्रभारी प्रदीप कुमार से बीज के बारे में पूछताछ की। सीडीओ ने सीडीपीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया है। बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र यादव, लेखाकार मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनरेगा लेखाकार श्रीशचंद्र, एडीओ आईएसबी इंद्रेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें