फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सीसीटीवी कैमरों से हो रही है शहर की निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब सीसीटीवी कैमरों से हो रही है शहर की निगहबानी
विज्ञापन

वारदात होने पर पुलिस को लेना पड़ता है, दुकानों का सहारा
गांधीनगर पुलिस बूथ पर एक भी कैमरा नहीं कर रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के महत्वपूर्ण तिराहों और चौराहों पर लगे ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब पड़े हैं। पुलिस इन्हीं कैमरों से निगहबानी कर रही है। वारदात के समय फुटेज तलाशने के लिए दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन, जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।
पालिका क्षेत्र की हृदय स्थली कहे जाने वाले गांधीनगर पुलिस बूथ पर लगभग छह कैमरे लगे हैं, लेकिन कोई भी कैमरा काम नहीं कर रहा है। मुख्य बाजार होने की वजह से यहां सबसे अधिक भीड़ भी होती है। इतना ही नहीं, यहां हनुमान मंदिर भी है जहां हर मंगलवार को लोग दर्शन को आते हैं। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से यहां के कैमरे 24 घंटे चलने चाहिए, लेकिन हैरानी इस बात की है कि एक भी कैमरा नहीं काम कर रहा है। कंपनीबाग पुलिस बूथ की बात करें तो यहां लगे ज्यादातर कैमरे खराब हैं। इस मार्ग से अमहघाट पुल होते हुए सीधा लखनऊ या गोरखपुर जाया जा सकता है। इस मार्ग पर भी कैमरों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष से खराब है रोडवेज का कैमरा
कबीर तिवारी हत्याकांड के बाद से यहां लगे सभी कैमरे खराब हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस बूथ के भीतर तोड़फोड़ की थी और बाहर लगे कैमरों को तोड़ दिया था, जिसके बाद से सभी कैमरे खराब हैं।
सर्वे कराकर खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही जहां कैमरों की आवश्यकता होगी, वहां नए कैमरे लगवाए जाएंगे।
-पुलिस अधीक्षक, हेमराज मीणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें