फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरे की जगह हाईस्कूल की परीक्षा देते पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान(बस्ती)। जनता इंटर कॉलेज बभनान में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पहले ही दिन बुधवार को विद्यालय के स्टेटिक मजिस्ट्रेट के सचल दस्ते के हाथ लग गया।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल में पता चला कि वह दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने गोंडा जिले के छपिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, सुबह की पाली में 8:30 बजे से जनता इंटर कॉलेज बभनान में हाईस्कूल की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट अमित मिश्रा व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रामचंद्र यादव ने कक्ष संख्या 26 में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान सुधीर कुमार अनुक्रमांक 1262400348 के स्थान पर मनीष कुमार फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में पाया गया कि सुधीर कुमार के स्थान पर मनीष कुमार परीक्षा दे रहा था।
इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने बताया मनीष कुमार पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 सहित धारा 7 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए छपिया पुलिस को तहरीर दी गई है। इस संबंध में छपिया के प्रभारी निरीक्षक प्रबोध कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर फर्जी छात्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें