फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी

Mon, 14 Jul 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत स्थित मछली मंडी में रेस्टोरेंट में शनिवार की रात चोरी हो गई। देर रात करीब दो बजे पड़ोसी के जरिये सूचना मिलने पर रेस्टोरेंट के मालिक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परशुरामपुर थानाक्षेत्र के रजवापुर निवासी अमित सिंह नॉन वेज सेंटर के नाम से विक्रमजोत स्थित मछली मंडी में रेस्टोरेंट चलाते हैं। उन्होंने छावनी थाने में तहरीर दी कि शनिवार की रात करीब 10 बजे रेस्टोरेंट को बंद करके वह रोज की तरह घर चले गए।
देर रात चोर उनके रेस्टोरेंट के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर रखे दो गैस सिलिंडर, एक इनवर्टर, दो बैटरी और गल्ले में रखे 55 सौ रुपये के अलावा किचन का भी सामान उठा ले गए। रात करीब दो बजे मछली मंडी के करीब रहने वाले एक व्यक्ति ने रेस्टोरेंट का गेट खुला देख सूचना दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन कर जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें