फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साइबर फ्रॉड की रकम लेकर बेचे सोने के सिक्के...सर्राफ का खाता सीज

Mon, 14 Jul 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साइबर अपराधियों ने शहर के सराफा व्यवसायी को निशाना बनाया। ग्राहक बनकर पहुंचे और 2.6 लाख रुपये के सोने के दो सिक्के खरीदे। यूपीआई से भुगतान किया। बाद में व्यवसायी का खाता सीज हो गया।
विज्ञापन

बैंक पहुंचे तो पता चला कि भुगतान की गई वह फ्रॉड की रकम थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा बख्श मोहल्ला निवासी प्रज्ज्वल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें बताया है कि गांधीनगर पुलिस चौकी के सामने उनकी फर्म है। पांच जुलाई दो व्यक्ति उनकी दुकान पर सोने के सिक्के खरीदने के लिए आए।
विज्ञापन

दोनों ने दस-दस ग्राम सोने के दो सिक्के लिए। बिल दो लाख छह हजार 650 रुपये का बना। कुल रकम में 99 हजार 800 और 99 हजार 900 रुपये इन दोनों ने यूपीआई से फर्म के खाते में भुगतान किया। बाकी बचे 6950 रुपये नकद भुगतान करके दोनों सिक्के लेकर चले गए। अगले दिन उस फर्म का खाता सीज हो गया।
पता चला कि इन दोनों ने यूपीआई के माध्यम से जो भुगतान किया था वह फ्राड का पैसा था। उसके कारण खाता सीज कर दिया गया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें