फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट,मारपीट, बलवा धमकी में 21 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट, मारपीट, बलवा और धमकी में 21 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

अलग-अलग चार थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए छह मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चार अलग-अलग थाना क्षेत्र के छह मामलों में पुलिस ने बलवा, मारपीट, धमकी आदि के आरोप में 21 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार हर्रैयापुलिस ने दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे भोपूराय निवासी कृष्ण मोहन की तहरीर पर तेनुआ भरतनगर निवासी अजय सिंह व तीन चार अज्ञात के विरुद्ध बलवा, मारपीट, लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित 16 अक्तूबर को छपिया शुक्ल गांव में नहर की सफाई करवा रहा था। तभी तेनुआ निवासी अजय सिंह चार-पांच लोगों के साथ स्कार्पियो से पहुंचे और मारापीटा। जेब में रखे 10 हजार रुपये भी निकाल लिया। एसएचओ विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
छावनी थाना क्षेत्र के सांड़पुर गांव में दीवार उठाने के विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में बाबूलाल निवासी सांड़पुर ने तहरीर दी। पुलिस ने जोखू यादव, राज कुमारी व अर्चना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी थाने के कोतवालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर गाली देने, मारने-पीटने व जानमाल की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर महमूद अली ने दिया, जिसके आधार पर जबीउल्लाह, इरसाद अहमद, मुन्ना व खलीतुलनिशा के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। गौर पुलिस ने इटबहरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहने व धमकी देने के मामले में आदित्य सिंह की तहरीर पर जिलाजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मुंडेरवा पुलिस ने बांसगांव में जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर अपशब्द कहने व मारने-पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में सुनीता निवासी खजुही उर्फ बांसगांव ने तहरीर दी। जिसके आधार पर मीरा पत्नी राजेश, श्रीपती देवी पत्नी मिठाईलाल, अंजनी पत्नी लालचंद्र व लाल बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में दूसरे पक्ष की तरफ से श्रीपती देवी की तहरीर पर सुनीता पुत्री मोहित, संगीता पुत्री मोहित निवासी बासगांव, मंगेश निवासी भोगीपुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर और राहुल निवासी मंझरिया थाना पुरानी बस्ती के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें