फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक से टक्कर लगने के मामले में केस दर्ज

Thu, 23 May 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। गड़हा दलथम्हन में युवती को बाइक से ठोकर मारने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गड़हा दलथम्हन गांव निवासी राम प्रगट सिंह की पुत्री ललिता सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के अरुण सिंह ने मंगलवार की सुबह बाइक से ठोकर मार दिया। मारपीट कर सोने की चेन और कान का टप्स छीन लिया। बाद में अरुण सिंह, सत्यम सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह व शिल्पा सिंह गोलबंद होकर अपशब्द कहते हुए धारदार हथियार सरिया और चाकू से वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया।
भाई दिवाकर सिंह उसे बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसी बीच मां वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगीं तो आरोपितों ने मोबाइल को छीन लिया। जानमाल की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें