फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के लिए रुपये मांगने का वायरल हुआ था ऑडियो
दुबौलिया(बस्ती)। चौकीदार की नौकरी दिलाने के लिए 45 हजार रुपये लेने के आरोप में निलंबित सिपाही अच्छेलाल सोनकर के खिलाफ सिसौनी निवासी शिकायतकर्ता सूरज चंद की तहरीर पर दुबौलिया थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आया था। एसपी ने सीओ कलवारी विनय चौहान को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

दुबौलिया थानाक्षेत्र के सिसौनी गांव के सूरज चंद का आरोप है कि दुबौलिया थाने पर तैनाती के दौरान मुंशी आरक्षी अच्छेलाल सोनकर ने 21 जुलाई 2021 को उसे अपने क्वार्टर पर बुलाया। कहा कि 35 हजार रुपये देने पर तुम्हें चौकीदार की नौकरी दिलवा दूंगा। उसका कहना है कि मुंशी की बातों में आकर उसने रकम दे दिया। एक साल बीतने के बावजूद नौकरी नहीं मिली। बाद में पता चला कि उनका तबादला नगर थाने में हो गया है। जब उसने मुंशी से रुपये मांगे तो वह धमकाने लगा। वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है कि उसने जगह-जगह रुपये देकर फाइल ऊपर तक पहुंचा दिया है। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें