फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में देवर-भाभी की मौत में ट्रेलर चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में देवर-भाभी की मौत में ट्रेलर चालक पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर हर्रैया थाने के संसारीपुर चौराहे पर सड़क हादसे में दोहरी मौत के मामले में मृत इंद्रप्रकाश मिश्र के छोटे भाई ने तहरीर दी। जिसके आधार पर हर्रैया पुलिस ने बाइक को चपेट में लेने वाले ट्रेलर के चालक के खिलाफ तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हर्रैया थाने के थारूपुर निवासी सूर्य प्रकाश मिश्र ने तहरीर में लिखा है कि उनके बड़े भाई इंद्र प्रकाश मिश्र व भाभी अनुपमा मिश्र पत्नी विष्णु प्रकाश मिश्र बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। संसारीपुर चौराहे से गांव की तरफ मुड़ने के लिए दोनों तरफ वाहन गुजरने के कारण बाइक रोककर खड़े थे। तभी बस्ती से अयोध्या जा रहे चावल लदे ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में लेते पलट गया। घटना में बाइक पर सवार दोनों बाइक सहित ट्रेलर और चावल के बोरे के नीचे दब गए। घटना में इंद्र प्रकाश मिश्रा (28) और इनकी भाभी अनुपम मिश्रा ( 32) पत्नी विष्णु प्रकाश मिश्रा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें