फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: बेहोशी की हालत में मिली 8वीं की छात्रा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 01:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

कक्षा आठवीं की छात्रा रात में नौ बजे रानीपुर बाबू चौराहे पर खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। मां की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया है। गुरुवार को दोपहर में स्कूल से घर जाने के लिए निकली कक्षा आठवीं की छात्रा रात में नौ बजे रानीपुर बाबू चौराहे पर खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने छात्रा की हालत गंभीर होने पर जिला महिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


मां की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। छात्रा गांव से थोड़ी दूर पर एक निजी स्कूलों में कक्षा आठ की छात्रा थी और वह दोपहर दो बजे के स्कूल से घर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। देर शाम तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों उसकी खोजबीन शुरू की। तो वह रात नौ बजे के आसपास छात्रा थाना क्षेत्र के रानीपुर बाबू चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिली और उसका कपड़ा खून से लथपथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें