फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले की 1.80 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले की 1.80 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के व्यापारी से मांगी थी 10 लाख रुपये रंगदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के व्यापारी से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले के आरोपी श्रवण पटवा की वाल्टरगंज थाने के पैड़ा चौराहा पर स्थित 1.80 करोड़ की संपत्ति की बुधवार को कुर्की की गई। डीएम प्रियंका निरंजन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसओ ने डुग्गी-मुनादी करवाते हुए डीएम का आदेश लाउडस्पीकर से सुनाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ जुट गई। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के विवेचक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी श्रवण पटवा निवासी बेलभारिया हाल मुकाम पैड़ा चौराहा थाना वाल्टरगंज ने अपराध से काफी संपत्ति अर्जित की। जिसमें पैड़ा खरहरा मार्केट में मुख्य सड़क पर दो बिस्वा जमीन, उस जमीन पर बना मकान एवं उसी जमीन के पीछे नमकीन की फैक्ट्री, मशीन, जेनरेटर, एक सामान ढोने वाली गाड़ी, दो मोटरसाइकिल कुर्क की गई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
26 नवंबर 2021 को पुरानी बस्ती थाने के पांडेय बाजार निवासी गल्ला व्यापारी प्रद्युम्न गुप्ता के मोबाइल फोन पर कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित व्यापारी ने इस की शिकायत पुरानी बस्ती थाने पर की। पुलिस रंगदारी मांगने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज का जांच शुरू की तो श्रवण पटवा और उसके दो साथियों का नाम आया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान श्रवण पटवा ने बताया कि उसका नमकीन बनाने का कारखाना है, जिसके लिए तेल, बेसन आदि प्रद्युमभन दुप्ता की दुकान से जाता था। बकाया ज्यादा होने पर व्यापारी ने सामान देना बंद कर दिया था। इसके बाद उसने व्यापारी से रंगदारी मांगने का प्लान बनाया। श्रवण पटवा ने बताया कि उसने सिद्धार्थनगर जेल में हत्या के आरोप में बंद बदमाश हनुमंत पांडेय के नाम से धमकी दी थी। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें